Homeहमर बिलासपुरमुंगेली नगर पालिका की मवेशी बाजार पंजीयन घोटाले मामले में दो आरोपी...

मुंगेली नगर पालिका की मवेशी बाजार पंजीयन घोटाले मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

मुंगेली नगर पालिका की मवेशी बाजार पंजीयन बहु चर्चित घोटाला मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार हुए हैं ।इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन सहायक राजस्व निरीक्षक और वर्तमान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोरीस राज एवं तत्कालीन कैशियर से पूछताछ की। मॉरिस राज द्वारा 2022 और 23 में 17 नग मवेशी बकरी बकरा रसीद में वसूली किया गया और कैशियर यतेंद्र पांडे के पास वसूली रकम एवं कलेक्शन रजिस्टर जमा कर दिया गया।

मॉरिस राज के द्वारा कार्बन रसीद में हेरा फेरी और कूट रचना कर साक्ष्य छुपाया गया। कैशियर यतींद्र पांडे ने भी जमा रसीद को न पेश करते हुए मॉरीश राज के अवकाश अवधि में रसीद क्रमांक 129 राम भजन यादव के नाम से जारी रसीद बुक में मवेशी बाजार वसूली की रकम को मॉरीश राज एवं उसके सहायक शशांक डेविड एवं कैशियर यतेंद्र पांडे के साथ सांठगांठ कर कैश बुक में दर्ज किया, जिसके बाद धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तारी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments