10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किया गया बरामद

बिलासपुर/ निजात अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह(भापुसे)के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल CSP सिविल लाइन संदीप पटेल(भापुसे) के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही है लगातार कार्यवाही अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, थाना सकरी पुलिस की कार्यवाही आरोपी के कब्जे से करीबन 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किया गया बरामद आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत् कार्यवाही की गई।आरोपी अजय साहू पिता पुरुषोत्तम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कोड़ापुरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को आज भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में दिनांक 03.10.23 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोड़ापुरी निवासी अजय साहू अपने कब्जे में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर सकरी पुलिस द्वारा दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया जहॉ आरोपी के कब्जे से 10 लीटर करीबन कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट पंजीबद्ध किया गया।आरोपी अजय साहू निवासी कोड़ापुरी के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब 10 लीटर बरामद कर आरोपी को दिनांक 03.10.23 को न्यायालय पेश किया गया जहॉ से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक राजेश मिश्रा , प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक अमित पोरते,अजय शर्मा, विनोद मानिकपुरी एवं थाना स्टाफ सकरी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles