CMD कालेज के सामने श्री सांई काम्पलेक्स में जुआ खेलते आरोपी चढे पुलिस के हत्थे…तारबहार पुलिस ने 11 रसूखदार जुआरियो से 135687 रूपये किए जप्त…बिल्डर,भूमाफिया,ठेकेदार,भाजपा नेता के बेटे और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पकड़ाए…

बिलासपुर /
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस जुआरियो पर कार्यवाही कर रही है..लेकिन इस बार की कार्रवाई में पुलिस ने खुद अपने आपको फंसा दिया है … .इसी क्रम में बिलासपुर पुलिस ने छापा मारकर शहर के बड़े बड़े बिल्डर,भूमाफिया,भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत ठेकेदार और पार्षद के बेटे को पकड़ा है..जिनके गिरफ्तार होने के बाद हड़कंप मच गया है….हालांकि तारबाहर पुलिस ने जब छापा मारा तो कुछ जुआरी भाग चुके थे…..क्योंकि पुलिस ने जब घेराबंदी की तो वह भाग कैसे सकता है….वही पुलिस ने जिस तरीके से मीडिया को ब्रीफ किया है वह भी संदेह के दायरे में है….जिसमे एक साथ बनाया गया वीडियो 10 जुआरियो का है उसके बाद जो फोटो भेजी गयी है वह 9 जुआरियो का है….जो पुलिस कार्यपणाली पर सवाल पैदा कर रहा है…इधर तारबहार पुलिस का कहना है की मुखबीर से सूचना मिली की श्रीसाई कॉम्प्लेक्स में निक्कू भंडारी नाम का व्यक्ति जुआरियो को इकट्ठा कर जुआ खिलवा रहा है…तब एसपी के निर्देश पर टीम बनाकर तारबहार क्षेत्र के सीएमडी कालेज के सामने श्री सांई काम्पलेक्स में जुआ खेलते जुआरियो को जुआ खेलते रंगे हाथो पकड़ा गया…

जिसमे सौरभ शुक्ला जूना बिलासपुर . नीरज पहुजा जुना बिलासपुर . आशीष थवाईत करबला रोड, विकास सिंह मुक्तिधाम सरकण्डा . राहुल चंद्रवंशी चांटीडीह सरकण्ड. करन मेहता सीपत चौक. विवेक ताम्रकार जबडापारा सरकण्डा विशाल ताम्रकार पिता जबडापारा सरकण्डा . मनीष अरोरा मुक्तिधाम सरकण्डा . महर्षि बाजपयी कपील नगर सरकण्डा और विजय जायसवाल ग्वाला रेस्टोरेंट सीएमडी कालेज को रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर खेलते पाये जाने पर जुआरियो के पास से 135687 रूपये एवं ताश जप्त कर जुआ एक्ट की कार्यवाही की….तारबाहर पुलिस के हत्थे चढ़े ये जुआरी
बिलासपुर के बहुत ज्यादा रसूखदार है…जो शर्मसार होकर चेहरा छिपा रहे है..इसमें से भाजपा पार्षद का बेटा और युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भी शामिल है …पकडे गए जुआरियो को इस बात का गुरुर था की इनका कोई कुछ नहीं कर सकता…फ़िलहाल पकडे गए जुआरियो पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है….

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles