लेह लद्दाख की यात्रा पूर्ण कर एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त कर डॉ सुषमा पंड्या बिलासपुर पहुंची जहां उनका स्वागत किया गया। डॉ. पंड्या 1 जुलाई 2024 को अपने दो बेटों प्रियांश पंड्या और आयुष पंड्या के साथ लेह लद्दाख की यात्रा पर स्वयं बाइक चलाकर निकली थी। उनका लक्ष्य था द वर्ल्ड हाईएस्ट मोटरेबल पास उमलिंगला पास जिसकी ऊँचाई 19,024 फीट तक पहुंचना और उन्होंने अपने लक्ष्य को पूर्ण करने में सफलता प्राप्त की। 14 जुलाई 2024 को डाॅ. सुषमा सबसे ऊँचे रोड पर स्वयं बाइक चलाकर पहुँच गयी। इस प्रकार डॉ. सुषमा पंड्या सबसे अधिक उम्र की प्रथम महिला बन गई जो सबसे उंचे पास तक स्वयं बाइक चलाकर पहुंची है, यह उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सकुशल वापस आने की खुशी और रिकॉर्ड बनाने की खुशी में गुरु विहार कॉलोनी की सभी महिलाओं द्वारा ढोल-बाजा के साथ आरती, श्रीफल, माला, बुके मिठाइयां एवं ढेर सारे उपहार के साथ भव्य स्वागत किया गया।








