Homeहमर बिलासपुरSP संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सरप्राइस चेकिंग,बिलासपुर शहरी थाना के...

SP संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सरप्राइस चेकिंग,बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना में हुई चेकिंग,बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 240  वाहनों पर हुई कार्यवाही

🔹 *शराब पीकर वाहन चलाने  वाले कुल 21 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही की गई

🔹 *ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से वसूला गया ₹75,600 जुर्माना*

बिलासपुर/ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  पूजा कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर कार्यवाही की गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 21 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यातायात नियमों  का उल्लंघन करने वाले कुल 240 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments