Homeहमर बिलासपुरभारी बारिश के चलते रेलवे क्षेत्र में गिरा विशाल काय पेड़, यातायात...

भारी बारिश के चलते रेलवे क्षेत्र में गिरा विशाल काय पेड़, यातायात बाधित।

तोरवा थाना से केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर फिर से एक विशाल वृक्ष जड़ समेत जमीन से उखड़ कर मुख्य मार्ग पर गिर गया। वृक्ष के गिरने से पूरे दिन भर इस मार्ग पर यातायात बाधित रहा हालांकि रेल प्रशासन ने सड़क पर गिरे पेड़ को कटवा कर दोपहर तक रास्ता क्लियर करवा दिया।

लगातार हो रही बारिश की वजह से मिट्टी में काफी नमी आ गई है। शायद यही वजह है कि रेल परिक्षेत्र अंतर्गत वर्षों पुराने विशाल काय पेड़ धराशायी हो रहे हैं इसी तरह शुक्रवार की सुबह थाना तोरवा से आईओडब्ल्यू ऑफिस होते हुए केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर फिर से एक शीशम का वृक्ष जड़ सहित उखड़ कर सड़क पर गिर गया। वृक्ष के गिरने से सुबह से दोपहर तक आने जाने वालों राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि इसकी जानकारी जैसे ही रेलवे के आईओडब्ल्यू को पड़ी, उनकी टीम ने मौके से राहत कार्य पर लगकर दोपहर तक सड़क पर बेतरतीब तरीके से बीछे वृक्ष के अलग-अलग हिस्से को काटकर सड़क से हटाकर रास्ता क्लियर करवाया। बताया जा रहा है कि वर्षों पुराना शीशम का वृक्ष यहां से गुजर रहे 11kv के तार पर गिर गया था ।ऐसे में जब तक काम चला रहा तब तक यहां बिजली व्यवस्था भी ठप रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments