बिलासपुर पुलिस द्वारा चेतना अभियान के तहत लगातार लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इसे लेकर लोगों में जागरूकता नजर नहीं आ रही है। शहर मे अधिकांश लोग बिना हेलमेट लगाए ही घूम रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग तीन सवारी कर भी नियमों का उल्लंघन कर रहे है। लगातार सड़क दुर्घटनाओं से सर में गहरी चोट के कारण कई लोगों की मौत हुई है। इसके बावजूद लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता नहीं है। बीच शहर में युवक बिना हेलमेट लगाए फर्राटे भरते दिखे। बिलासपुर यातायात पुलिस द्वारा लगातार हेलमेट के उपयोग प्रति लोगों को सचेत किया जा रहा है।





