Homeहमर बिलासपुरएनजीओ में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर अपने ही दोस्तों...

एनजीओ में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर अपने ही दोस्तों को लगाया 30 लाख का चूना, सिविल लाइन थाने में मामला हुआ दर्ज।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी ने अपने साथियों को एनजीओ में रकम निवेश करने पर मुनाफे का लालच 30 लाख रुपये का चूना लगा दिया। एनजीओ के संचालक ने धोखाधड़ी की तो उसके खिलाफ जुर्म भी दर्ज कराया। बाद में साथियों को धोखा देते हुए एनजीओ संचालक से साठगांठ कर पूरी रकम हड़प ली। मामले की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए सीएसपी उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नेहरू नगर निवासी मनीष से जरहाभाठा निवासी राजेश अग्रवाल पिता स्व. आरएस अग्रवाल ने एनजीओ लोक विकास बिन्दु संचालित कंपनी बिहार में 30 लाख रुपए जमा करने पर तीन माह में 10 लाख रुपए मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर उन्होंने दोस्तों और परिचितों से उधार में रुपए लेकर 30 लाख रुपए दे दिया। तीन माह बीत जाने के बाद मुनाफा की राशि नहीं मिलने पर उन्होंने राजेश अग्रवाल से रुपए की मांग की, वह रुपए लौटाने के लिए घुमाने लगा। मनीष ने घटना की लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों से की। शिकायत जांच के बाद पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर राजेश अग्रवाल के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments