कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को विभिन्न आयोजन हुए। इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में हुआ। इस दौरान अतिथियों ने वीर शहीदों को याद करते हुए कारगिल विजय की शुभकामनाएं दी।

कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ लखीराम ऑडिटोरियम में मनायी गयी। जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र के द्वारा यह आयोजन किया गया , मुख्य अतिथि आईजी संजीव शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बलिदान को नमन करने, उन्हें श्रद्धांजलि देने का दिन है। 16 से 18 हजार फीट की चढ़ाई टाइगर हिल्स पर सैनिकों ने पाकिस्तान के घुसपैठीयों से लोहा लिया। और ना ही उन्हें खदेड़ बल्कि जीत हासिल भी की। आइजी ने बताया कि कारगिल युद्ध में 527 वीर जवानों ने शहादत दी और 1363 जवान घायल, हुए आज उन सभी जवानों को याद करने का दिन है।

वीर शहीदों के नाम समर्पित कार्यक्रम में युद्ध में शामिल शहिद के परिजनों का सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में शहीद के परिजन रिटायर्ड सैनिक कर्नल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।आर एस एस के प्रफुल्ल शर्मा ने बताया कि जिलेभर में 250 से अधिक स्कूलों में इस दिवस को मनाया गया, इस दौरान विभिन्न आयोजन हुए, पौधारोपण हुआ। उन्होंने बताया कि उस पीढ़ी को बताना जरूरी है जो कारगिल युद्ध के बाद जिनका जन्म हुआ है। देशभक्ति की बातें और शहीदों के प्रति सम्मान जताने का अच्छा दिन है ।रजत जयंती पर शहीदों को याद करके गर्व महसूस कर रहे हैं। एनसीसी के अधिकारी ने भी शहीदों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्य वक्ता सह प्रान्त प्रचारक छत्तीसगढ़ नारायण नामदेव, विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेड अवजीत प्रभात, प्रांत सचिव ब्रजेन्द्र शुक्ला, एसपी रजनेश सिंह , कर्नल केसरवानी रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर अवनीश शरण ने की। कार्यक्रम में आईजी संजीव शुक्ला ने कारगिल युद्ध के समय शहीद होने वाले जवानों के बलिदान को याद किया। मुख्य वक्ता नामदेव ने कारगिल विजय की गाथा के साथ समाज में भी राष्ट्रवादी विचारों के होने के लिए आह्वान किया।

इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा कि सैनिक देश के लिए सीमाओं में तैनात हैं। उसी प्रकार राष्ट्र सेवा के लिए समाज मे भी अपने मूल कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए समाज की सोच राष्ट्रवादी होकर हम देश के सैनिकों को सहयोग कर सकते हैं। 2011 से देश में जम्मू कश्मीर के विषय पर लोगों के बीच फैली भ्रांतियां दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धारा 370 एवं 35A को हटाने में भी केंद्र ने अहम भूमिका निभाई है। केंद्र विगत 14 वर्षों से कारगिल विजय दिवस मनाता आ रहा है।


