बिलासपुर में लगातार अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में स्थित कुछ अवैध दुकानों पर निगम का बुलडोजर चला। जैसा कि पुराने बस स्टैंड में निगम द्वारा गार्डन निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें बाधा बनने वाले कुछ अवैध दुकानों पर शनिवार को निगम द्वारा कार्यवाही कर तोड़ दिया गया है। ताकि स्मार्ट सिटी के कार्य में किसी प्रकार की रुकावट ना हो। बस स्टैंड के सूर्या होटल से लेकर शिव टॉकीज चौक तक अवैध कब्जा किए दुकानों को निगम द्वारा लगातार नोटिस देने के बावजूद लापरवाही करने पर अतिक्रमण की कार्यवाही की गई। ताकि स्मार्ट सिटी के कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था को ध्यान में रखकर निगम ने बस स्टैंड रोड को पूरी तरह से तैयार करने का निर्णय लिया है।








