रविवार को वन्दे मातरम मित्र मंडल की 195वी बैठक आयोजित, छुआछूत-भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा।

हर सप्ताह की भांति इस सप्ताह रविवार के दिन भी वन्दे मातरम मित्र मंडल की एक सौ 95वी बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को किस तरह से संगठित किया जा सकता है, हिन्दू समाज में छुआ छूत, भेदभाव है उसे कैसे दूर किया जा सकता है और इसे कैसे संस्कारित किया जा सकता है उसपर मित्र मंडल द्वारा विचार विमर्श किया गया। वहीं आगामी 14 अगस्त को वन्दे मातरम मित्र मंडल को 3 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस तरह 3 वर्ष होने की खुशी में विभिन्न विशेष आयोजन भी किये जाएंगे। 1 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक राम मंदिर में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे वन्दे मातरम मित्र मंडल की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

इस खास आयोजन में मित्र मंडल द्वारा पूरे बिलासपुर के नागरिकों को आमंत्रित किया जायेगा। राम मन्दिर में आयोजित कथा का वाचन ऋषिकेश के आनंद जी महाराज के द्वारा किया जायेगा। हिन्दू समाज के कुछ उद्यान है जिसपर कुछ असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर रखा है जिसे किस तरह कब्जा मुक्त कराया जाए इस पर गहन विचार विमर्श किया गया। इसी तरह शहर के हिन्दू समाज के लोगों को आपस मे जोड़ने के लिए वन्दे मातरम मित्र मंडल द्वारा शहर के 32 मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कराया जा रहा है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles