पुलिस कर्मी के कार से शराब का अवैध परिवहन करने वाले दो आरोपी और उनके कब्जे से 10 पेटी देशी शराब हुआ बरामद।

सरकंडा थाना एवं मोपका चौकी अंतर्गत चेकिंग के दौरान पुलिस के पांव तले जमीन उस वक्त खिसक गयी। जब पुलिस चेकिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी के कार से शराब का अवैध परिवहन करने वाले दो आरोपी और उनके कब्जे से 10 पेटी देशी शराब बरामद हुआ। वहीं आरक्षक के कार में पुलिस की वर्दी और आईडी कार्ड भी मिला है। पुलिस अधिकारी राम नरेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वे लोग सोमवार की दोपहर नाकाबंदी कर वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक सफेद रंग का CG 28 P 6742 कार नजर आया। जिसे रोकने पर उसके अंदर दयालबंद निवासी नवीन बोले उर्फ भज्जी और टिकरापारा निवासी बलराम यादव मिले।

वहीं कार में देशी शराब के 10 पेटियां कीमती 43 हजार रुपये मिले। खास बात ये रही कि कार में पुलिस को सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत के आईडी कार्ड और वर्दी भी मिले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब,,वर्दी,,आईडी कार्ड और आरक्षक की कार जब्त कर नवीन बोले और बलराम यादव के साथ सकरी थाने में पदस्थ नीलकमल राजपूत को भी मामले में आरोपी बनाया है। फिलहाल नवीन और बलराम पुलिस की गिरफ्त में है लेकिन नीलकमल राजपूत अभी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles