लोरमी में मोर संगवारी एप्प लॉन्च, अब बिना परेशानी और सरकारी कार्यालय जाए 27 तरह की सेवाओं का लोग ले सकेंगे लाभ।

मोर संगवारी योजना का विस्तार करते हुए लोरमी में मोर संगवारी ऐप लॉन्च किया गया। अब 27 प्रकार की सेवाओं का लोग घर बैठे लाभ ले सकेंगे।

जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरो में भटकना पड़ता है। अब इस तरह की 27 प्रकार की सेवाओं का लाभ लोग घर बैठे ले सके। इसके लिए शासन द्वारा मोर संगवारी योजना का विस्तार करते हुए मोर संगवारी ऐप लॉन्च किया गया है। लोरमी के मानस पंच में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के 4 नवगठित नगर पालिका मंदिर हसौद, बाकी मोगरा, लोरमी और पंडरिया में यह ऐप लॉन्च किया। इस योजना के माध्यम से कई प्रकार की शासकीय सेवाओं का लाभ जैसे जन्म, मृत्यू, विवाह पंजीयन एवं प्रमाण पत्र, गुमास्ता लाइसेंस, राशन कार्ड, आय जाति निवास प्रमाण पत्र सहित 27 प्रकार की सुविधा घर बैठे मिलेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अब इस ऐप के माध्यम से नागरिकों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। एप्प के माध्यम से वे अपना आवेदन कर सकेंगे और उन्हें प्रमाण पत्र घर बैठे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने दोहराया कि छत्तीसगढ़ को भाजपा ने ही बनाया है और वही संवारेगी। अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 150 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जा रही है।

यह सभी जानते हैं कि सरकारी कामकाज के लिए किस तरह से आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन दावा किया जा रहा है कि मोर संगवारी एप्प के लांच होने से अब नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोग घर बैठे आय, मूल निवासी विवाह जन्म जाती राशन कार्ड गुमास्ता लाइसेंस मृत्यु आधार कार्ड असंगठित कर्मकार पंजीकरण एवं सुधार पैन कार्ड पंजीकरण और सुधार आदि सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। योजना के अंतर्गत टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर संगवारी घर पहुंच कर योजना से जुड़ी सेवा और सुविधा का लाभ देंगे। इसके लिए कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 14545 में कॉल कर सकता है। इस योजना के अंतर्गत अब आम लोगों को दस्तावेज के लिए शासकीय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस ऐप के जरिए लोग अपनी शिकायत भी दर्ज कर पाएंगे। ऐप लॉन्च अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने विभिन्न योजना के हितग्राहियों को आवश्यक सामग्री और चेक बांटे। उन्होंने मोर संगवारी योजना के क्रियान्वयन के लिए मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, पंडरिया और लोरमी के चार संगवारियों को टैबलेट भी प्रदान किया। इसी कार्यक्रम के दौरान लोरमी को 825.79 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles