80 वर्षीय सास ने दामाद के द्वारा प्रताड़ित करने पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

जमीन को लेकर दामाद द्वारा मारपीट किए जाने से प्रताड़ित 80 वर्षीय महिला चकरभाठा थाने के चक्कर लगाकर थक चुकी है, जिन्होंने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र गोड़ जाति की 80 वर्षीय ब्रिज बाई ठीक से चल भी नहीं पाती। उसने बताया की चकरभाटा के वार्ड नंबर 13 में रहती है, मेहनत मजदूरी कर अपनी जीवन चला रही है, उसके जमीन पर उसके ही दामाद ने कब्जा कर लिया है, विरोध करने पर मारपीट कर घर से बाहर कर दिया हैं, इसकी शिकायत उसने चकरभाटा पुलिस से भी की है लेकिन 16 दिन बाद भी आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं होने से परेशान महिला एस पी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची है, जिस पर एसपी ने कार्यवाही करने की बात कही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles