Homeहमर बिलासपुरस्व. मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि और किशोर कुमार की जयंती के अवसर...

स्व. मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि और किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर सीएमडी कॉलेज में यादें म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम का आयोजन।

महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि और किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर यादें म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया, जहां प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

भारतीय सिनेमा पार्श्वगायन के आधार स्तंभ स्वर्गीय मोहम्मद रफी और किशोर कुमार की पुण्यतिथि एवं जयंती के मद्देनजर यादें म्यूजिकल नाइट का आयोजन सीएमडी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। इसके लिए पिछले दिनों 100 प्रतिभागियों में से 23 प्रतिभागियों का चयन किया गया था, जिन्होंने रफी, किशोर के अलावा अन्य गायकों के लोकप्रिय एवं सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी।

इस दौरान नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी की धार की प्रस्तुति दी गई तो वही दिव्यांग बच्ची टिकेश्वरी ने देश प्रेम से ओतप्रोत दिल दिया है जान भी देंगे गाकर सबका दिल जीत लिया।

पहले राउंड में 23 प्रतिभागियों ने अपने-अपने गीतों की प्रस्तुति दी, जिनमें से आठ का चयन निर्णायक मंडल में शामिल अमित चक्रवर्ती, फहीम अहमद और श्रवण सिंह द्वारा किया गया। फाइनल राउंड में 8 प्रतिभागियों में से तीन का चयन हुआ लेकिन मुकाबला इतना कांटे का था कि चयन कर्ताओं को उन्हें दोबारा सुनना पड़ा।

निर्णायक मंडल द्वारा स्पेशल चाइल्ड पूजा मूर्तिकार को विजेता घोषित किया गया जिन्होंने सामान्य वर्ग में इस पार्टिसिपेट करते हुए यह स्थान हासिल किया। तनिष्क वर्मा द्वितीय और सुरेंद्र चित्रकार तीर्थ स्थान पर रहे। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए।

शाम से आरंभ यादें का सिलसिला देर रात तक चला, जहां प्रतिभागियों ने अपने सदाबहार और मधुर गीतों से श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। आगामी 4 अगस्त को किशोर कुमार की जयंती है इस अवसर पर आईएमए भवन में इसी तरह की संगीत संध्या आयोजित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments