Homeहमर बिलासपुर'एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डिप्टी सीएम अरुण साव...

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डिप्टी सीएम अरुण साव ने मोपका में पौधारोपण कर रहवासियों को दिए हरियाली के संदेश।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत क्षेत्र को हरा-भरा बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को डिप्टी सीएम अरुण साव ने मोपका के कुटीपारा में पौधरोपण किया। महिलाओं के साथ के कई औषधीय एवं फलदार पौधे लगाए।

पीएम नरेंद्र मोदी के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गुरुवार को जिले में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओ के साथ चार लाख पौधे लगाए गए। मोपका के कुटीपारा में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में बड़े स्तर पर पौधे लगाए गये। जिला प्रशासन पुलिस अधिकारियों और पार्षद विधायकों के साथ बढ़ी संख्या में पहुची महिलाओं ने पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया। उपमुख्यमंत्री साव ने पौधरोपण करते हुए सभी को पौधा लगाने का संदेश दिया।

जिला प्रशासन को चार लाख 26 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें अब तक 40,000 पौधे लगाए जा चुके हैं,मोपका के धान मंडी रोड के पास स्थिति कुटिपारा में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम में 4000 पौधे रोपे गए। इस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप एक पेड़ मां के नाम लगाया जा रहा है, महतारी वंदन के तहत लाभार्थी महिला इसका देखभाल करेंगी। वही नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी ने कहा कि इस कार्यक्रम में महिलाएं बड़े उत्साह से भाग ले रही हैं।

यह महा अभियान जिला स्तर, ब्लॉक मुख्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, नगरीकाय निकाय सहित पूरे जिले में चलाया जा रहा है. जिला स्तरीय कार्यक्रम मोपका के धान मंडी रोड के पास संपन्न हुआ. इसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और वार्ड पार्षद मौजूद रहे. यहां पर 4000 पौधे लगाए गए ,गौरतलब हैं ब्लॉक मुख्यालय आंगनबाड़ी केंद्र में भी इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पौधे लगाए गए हैं। महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को फलदार छायादार पौधों का वितरण किया गया था, महिलाएं अपने क्षेत्र में हितग्राहियों के जरिये पौध रोपण कर हरियाली का संदेश देते हुआ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक भी कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments