Homeहमर बिलासपुरमोपका के रामकृष्ण नगर में सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का झांसा देकर...

मोपका के रामकृष्ण नगर में सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को बेच रहे प्लॉट, महिलाओं से बेलतरा विधायक ने मुलाकात कर दिए आश्वासन।

अवैध प्लाटिंग की बाढ़ शहर से लगे क्षेत्रों में आ गई है, इनके बहकावे में भोले भाले लोग फंसकर मुसीबत का सामना कर रहे हैं। बिल्डर सब्ज़बाग दिखाकर इन्हें प्लाट बेच देते हैं, नाली सड़क बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का वादा करते हुए मकान प्लाट बेचते हैं, उसके बाद इन्हें कोई भी सुविधा नहीं मिलती और बिल्डर प्लाट मकान बेचकर रफू चक्कर हो जाते हैं और कॉलोनी वासी मूलभूत जरूरतों को तरसते रहते हैं। मोपका के रामकृष्ण नगर के लोग मूलभूत समस्या को लेकर हलाकान है विधायक के आश्वासन के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।

मोपका के रामकृष्ण नगर की हालत बदहाल है, यहां बिल्डर ने मूलभूत सुविधा दिलाने के नाम पर प्लाटिंग कर लोगों को जमीन बेच दी, ना नाली बनी ना सड़क। सबसे बड़ी समस्या सड़क को लेकर है, बड़े-बड़े गड्ढे से होकर स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ता है। सड़क के लिए कॉलोनी वासी तरस रहे हैं, जो बड़े-बड़े गड्ढे से गुजरने को मजबूर है।

सबसे बड़ी समस्या बरसात में गड्डो में पानी भरने से आए दिन हादसे हो रहे हैं, दूसरी समस्या स्कूली बच्चों को होती है, यहां कई बार दुर्घटना हो चुका है, इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से भी की गई लेकिन उन्होंने भी केवल आश्वासन दिया है। महिलाओं ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से सड़क दुरुस्त करने मांग की है, विधायक के आश्वासन से कॉलोनी वासियों में नई उम्मीद जागी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments