स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अतिशेष शिक्षकों की युक्ति युक्त करण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में आवश्यकता से अधिक शिक्षक कार्यरत है। वहीं ग्रामीण इलाकों के स्कूल एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन है। ऐसे स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों को भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। बिलासपुर जिला के शहरी क्षेत्रों के अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की संख्या जरुरत से अधिक है।



शासकीय प्राथमिक शाला और उच्च प्राथमिक शाला में करीब 325 शिक्षक अतिशेष है। उक्त सभी शिक्षकों को शीघ्र युक्ति युक्त करण करके ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में भेजा जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अतिशेष शिक्षकों की सूचि डीपीआई को भेज दी गई है। अब बहुत जल्द युक्ति युक्त करण आदेश के साथ आगे की कार्यवाही शुरू होगी।





