Homeहमर बिलासपुरशनिवार को समग्र ब्राम्हण एकता मंच की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया...

शनिवार को समग्र ब्राम्हण एकता मंच की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव।

सावन में रिमझिम फुहारों के साथ चारों ओर हरियाली छा जाती है, इसी की खुशी महिलाएं सावन उत्सव के रूप में मनाती है, जिसमे सभी समाज की महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। सावन उत्सव के जरिए एक दुसरे से मेल मुलाकात भी करती है, शनिवार को समग्र ब्राम्हण एकता मंच की महिलाओं ने सावन उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में ज्योतिषाचार्य पूनम शुक्ला, डॉ संजना तिवारी और कीर्ति तिवारी उपस्थित रही, इसमें समय ब्राम्हण एकता मंच नारी शक्ति की प्रदेश प्रमुख सीमा पाठक, प्रदेश महासचिव वंदना तिवारी और सुनीता पाठक के संचालन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान गीत संगीत नृत्य के साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया, उत्सव में सावन सुंदरी प्रतियोगिता भी किया हुआ। सर से पैर तक हरे साज श्रृंगार में सजी महिलाओं को नंबर दिये गए, उसके बाद लकी ड्रॉ के जरिए सावन सुंदरी का चयन किया गया।इस दौरान एक दूसरे को पौधा भेट कर सम्मान किया गया। समाज की महिलाओं ने बताया कि इसी माध्यम से सभी महिलाएं एक दूसरे से मिलती है, जिससे समाज में एकजुटता भी बनी रहती है। साथ ही हरियाली का संदेश देते हुए एक वृक्ष माता पिता के नाम लगाने के लिए सबको पौधा वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments