Homeहमर बिलासपुरजिला शिक्षा अधिकारी को लापता बताने वाले एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं...

जिला शिक्षा अधिकारी को लापता बताने वाले एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

जिला शिक्षा अधिकारी को लापता बताने वाले एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उसके साथियों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने डीइओ की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।फिलहाल आरोपी पुलिस के पहुंच से दूर है जिनकी तलाश की जा रही है।

बता दें कि बीते दिनो एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस का घेराव करते हुए, उनके नदारद होने पर लापता का पोस्टर उनके चेयर पर लगा दिया था। इसके बाद अब उस मामले में एनएसयूआई के छात्र नेता लक्की मिश्रा और उनके साथियों पर जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है।

जानकारी मिल रही है कि एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा बिना मान्यता के चल रहे श्री चैतन्य स्कूल के सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू से पिछले 7 दिनों से मिलना चाह रहा था।लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी की व्यस्तता के चलते एनएसयूआई के पदाधिकारियों से उनकी मुलाकात नही हो पा रही थी। डीईओ पर आरोप है कि एनएसयूआई के घेराव के दौरान डीईओ अपने दफ्तर से लंबे समय से नदारत थे। वही किसी भी पदाधिकारी का फोन भी अटेंड नहीं कर रहे थे।जिसके बाद इसके विरोध में छात्र नेताओं ने लापता का स्टीकर पूरे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगाकर भी विरोध किया था।

फिलहाल पूरे जिला शिक्षा अधिकारी परिसर में लापता का स्टीकर लगने से नाराज इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी टीकाराम साहू ने सिविल लाइन थाने उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा और उनके साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments