बिलासपुर गौसेवा धाम के गौ सेवकों ने इस रविवार को डाक बम कावड़ यात्रा निकाली। बिलासपुर गौसेवा धाम के गौसेवक प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गौसेवा धाम से गौमाता का पूजन कर जल भर कर दौड़ते हुए रतनपुर बुढ़ा महादेव मंदिर पहुंचे, जहां शिवजी का जलाभिषेक किया गया। आम कांवड़ियों से अलग डाक बम के कांवड़िए मैराथन और रिले रेस की तरह हाथों में पवित्र जल लेकर एक निश्चित दूरी तक दौड़ लगाते रहे, फिर दूसरा कांवरिया उस जल लेकर आगे की दूरी तय करता रहा। इस तरह से बिलासपुर से रतनपुर तक की दूरी तय की गई। रास्ते भर जगह-जगह डाक बम का स्वागत किया गया।



महामाया कि नगरी में गौसेवको ने जलाभिषेक कर महादेव से कहा कि गौहत्या बंद हो, गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिला दो ,हर घर गौसेवा हो। इस अवसर पर बिलासपुर गौसेवा धाम के विपुल शर्मा, गोपाल कृष्ण रामानुज दास, शत्रुघन कृष्ण, शिवांश पांडे, आशीष त्रिपाठी, निरज पटेल, गौरव शर्मा, सहित बड़ी संख्या में गौसेवक उपस्थित रहे।



