बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने कहा पिछली सरकारों से तीन गुना बड़े बजट से देश दुनिया में बनेगी तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति।

रविवार को केंद्रीय बजट के प्रावधानों की जानकारी देने केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव बिलासपुर पहुंचे। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए इस बात का बजट तैयार किया गया है।

केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को पेश किया गया। हालांकि इससे पहले अंतरिम बजट पेश की गई थी। मोदी सरकार इसे ऐतिहासिक बजट बता रही है, इसीलिए इसके प्रचार प्रसार के लिए अलग-अलग मुख्यालयो में पार्टी के बड़े नेता पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय बजट की मुख्य बातों को पत्रकारों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस बजट में गरीब, किसान महिला, युवाओं और अन्य सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा है। इससे देश में बेरोजगारी दूर होगी और इस बजट से ही देश विश्व में पांचवी बड़ी आर्थिक शक्ति संपन्न देश से तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने 23 जुलाई को पेश बजट को यहां वापस पढ़ कर सुनाया, जिससे मीडिया पहले ही वाकिफ थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने दावा किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट इतना सधा हुआ है कि इससे विपक्ष घबरा गई है और इसीलिए सदन में विपक्ष ऊलजलूल हरकत कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बजट में छत्तीसगढ़ के लिए भी ढेर सारे प्रावधान है। क्षेत्र में मलेरिया और डायरिया से हो रही मौतों के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार टेली मेडिसिन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी नामी गिरामी चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करा रही है। साथ ही दवाई भी इन रिमोट एरिया में पहुंचाई जा रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में 16 लाख करोड़ का बजट पेश किया जाता था जबकि भाजपा ने उससे तीन गुना अधिक 48 लाख करोड़ का बजट पेश किया है, जो देश की समृद्धि को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की तरक्की के साथ साथ प्रत्येक नागरिक के विकास पर ध्यान दे रही है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला भी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles