Homeहमर बिलासपुरमुंगेली में अलग-अलग जगहों पर चल रहे जुआ पर कार्यवाही करते हुए...

मुंगेली में अलग-अलग जगहों पर चल रहे जुआ पर कार्यवाही करते हुए 23 जुवारियों को पुलिस ने धर दबोचा।

मुंगेली जिले के उच्च अधिकारियो के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक तेजनाथ सिंह के द्वारा अलग अलग जगहों पर अवैध रूप से चल रहे जुआ खेलने वालो के विरूध मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 23 जुआ खेलने वाले जुवारीयों को गिरफ्तार कर उनसे कुल फड़ से नगदी रकम 38,460 रूपये एवं ताश के पत्ती जप्त कर छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया है। क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ सट्टा, आबकारी एक्ट एवं अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाने थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह द्वारा थाना स्टाफ के साथ लगातार कार्यवाही की जा रही है जिससे जुआ सट्टा, अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments