मित्रता दिवस पर वृक्षारोपण कर और पूर्व में लगे पौधों को फ्रेंडशिप बेल्ट बांध स्टार्स ऑफ टुमॉरो टीम ने इस रविवार को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी एक ऐसा नाम जो मुंगेली शहर और आसपास के हरियाली के संरक्षण और संवर्धन की जिमेदारी बखूबी निभाते हुये पर्यावरण संतुलन के लिए विगत सात वर्षों से पौधरोपण करते आ रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित युवाओं की टोली द्वारा पौधारोपण और संरक्षण के लिए संचालित “हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” अभियान के आठवें वर्ष के अंतर्गत लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से संस्था ने छत्तीसगढ़ की पहली पारंपरिक त्योहार हरेली और मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप डे) के अवसर पर नीम, कदम, बादाम आदि के 20 पौधों का रोपण कर मित्रस्वरूप उन्हें ही फ्रेंडशिप बैल्ट बांध मित्रता दिवस मनाया। इस दौरान संस्था के सभी सदस्यों के साथ नगर के पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।








