Homeहमर बिलासपुररामनगरी अयोध्या के लिए संस्कारधानी बिलासपुर से सीधी बस की सुविधा हुए...

रामनगरी अयोध्या के लिए संस्कारधानी बिलासपुर से सीधी बस की सुविधा हुए शुरू, भक्तों का एक जत्था शहर के नर्मदानगर क्षेत्र से अयोध्या के लिए हुए रवाना।

रामनगरी अयोध्या के लिए बिलासपुर से सीधी बस शुरू हो गई है। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर के श्रद्धालु अयोध्या जाने की इच्छा मन में संजोए हुए हैं। बिलासपुर के इन्ही श्रद्धालुओं के लिए रविवार से बस सर्विस शुरू हो गई है। जो सीधा श्रद्धालुओं को बिलासपुर से अयोध्या पहुंचाएगी। प्रदेश के अन्य हिस्सों के अलावा संस्कारधानी बिलासपुर से भी रामलला के दर्शन करने जानेवालों का सिलसिला लगातार जारी है।

इसी क्रम में रविवार को भक्तों का एक जत्था शहर के नर्मदानगर क्षेत्र से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना हुए। इन रामभक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सभी यात्री राममधुन गाते नजर आए। रामभक्तों ने बातचीत करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वो अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जा पा रहे हैं। रामभक्त यात्रियों ने बताया कि सर्वसुविधायुक्त बस के माध्यम से अब अयोध्या जाना आसान हो रहा है और सहजता से लोग आगे भी इस धार्मिक यात्रा को कर पाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments