खूंटाघाट डेम में पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, रतनपुर पुलिस ने शव शिनाख्त कर कार्यवाही में जुटी।

थाना रतनपुर अंतर्गत खूंटाघाट डेम में पीएससी के छात्र की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मौकाए वारदात पर मृतक के परिजनों के साथ पहुंची रतनपुर पुलिस ने शव शिनाख्ती कर पोस्टमार्टम कार्यवाही कर मामले को विवेचना में लिया है।

शहर के दयालबंद क्षेत्र में रहकर सीजी पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र की लाश सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब खूंटाघाट डेम रतनपुर में मिली है, छात्र 3 दिनों से लापता था, मोबाईल स्विच ऑफ होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश में थे, वही परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस भी छात्र की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान सोमवार सुबह खूंटाघाट के मछवारो ने एक युवक की लाश डैम में तैरती हुई देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और लापता युवक के परिजनों को बुलवाया गया, जहाँ परिजनों ने मृतक की पहचान भेक सिंह पिता गणेश राम 26 वर्ष निवासी बेमेतरा के रूप में की। वही पुलिस को युवक की स्कूटी भी खूंटाघाट के सायकल स्टैंड में 3 दिनों से लावारिस खड़ी होने की जानकारी मिली, जिसकी भी पहचान परिजनों ने कर ली है। मामले में पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर अपनी जांच शुरू कर दी है, छात्र यहाँ किसके साथ पहुँचा था और उसके साथ क्या हुआ, इन तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles