शिक्षक पालक मेगा बैठक के अवसर पर सीएसपी पूजा कुमार के जन्मदिन पर नूतन चौक स्थित शहिद अविनाश शर्मा कन्या स्कूल में न्योता भोज का आयोजन।

शिक्षक पालक मेगा बैठक के अवसर पर सीएसपी पूजा कुमार के जन्मदिन पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। नूतन चौक के शहिद अविनाश शर्मा कन्या स्कूल में आयोजित न्योता भोज में बच्चों के साथ बैठकर कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भोजन किया और इसे एक सुखद अनुभव बताया।

राज्य शासन के निर्देश पर प्रदेश भर के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षक पालक बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान न्योता भोज का भी आयोजन किया गया, इस मौके पर सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया ।नूतन चौक के शहीद अविनाश सिंह कन्या स्कूल में बच्चों के साथ बैठकर कलेक्टर अवनीश शरण, आईपीएस पूजा कुमार, जिला पंचायत सीईओ सहित जिला प्रशासन,शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बैठकर भोजन किया, इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि बच्चों के साथ बैठकर भोजन करना बड़ा ही सुखद अनुभव रहा।

प्रधानमंत्री की पहल पर जन्मदिन वर्षगांठ को सरकारी स्कूलों में बच्चों के बीच मनाने की परंपरा शुरू की गई है, जिसका लाभ स्कूली बच्चों को मिलता है जनप्रतिनिधि अधिकारी अपना जन्मदिन बच्चों के बीच मनाते हैं, इससे स्कूल का वातावरण भी अच्छा रहता है और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त बनी रहती है। बच्चों के साथ भोजन करने के बाद सीएससी पूजा कुमार ने बताया की इनके बीच केक काटकर जन्मदिन मनाना एक अलग ही अनुभव रहा।

कलेक्टर और आईपीएस को अपने बीच पाकर छात्राओं में खुशी का ठिकाना नहीं रह। स्कूल प्रशासन की व्यवस्था पर भी कलेक्टर ने शाबाशी दी और कहा सरकारी स्कूल की व्यवस्था देखकर राज्य सरकार की मंशा सकार होती दिख रही है, स्कूल की प्राचार्य नीलिमा तिवारी और समग्र शिक्षा अधिकारी राजवाड़े की व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने संतोष जताया। इस दौरान निगम कमिश्नर अमित कुमार जिला पंचायत सीईओ, समग्र शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles