ग्राम पंचायत गुडेलिया का सरकारी स्कूल बना दूसरे स्कूलों के लिए आदर्श, संसाधनों और गुणवत्ता से है भरपूर..

बलौदा बाजार भाटापारा जिले मे एक सरकारी स्कूल ऐसा भी जो जिले के अन्य निजीस्कूलों से कम नही, सरकारी स्कूलों के लिये आदर्श एवं माँडल बन चुका है ग्राम पंचायत गुडेलिया का यह सरकारी स्कूल। भाटापारा बलौदा बाजार जिले मे एक ऐसा भी सरकारी स्कूल हे जो जिले के सरकारी स्कूलों के लिये मिसाल बन चुका है। हम बात कर रहे भाटापारा विकासखंड अंतर्गत आदर्श निर्मल ग्राम पंचायत गुडेलिया की, जहाँ समुचित पढाई के संसाधन उपलब्ध है। साफ सफाई, आकर्षक बेंच, डिजिटल क्लास, आईडी, पूर्ण यूनिफार्म, कम्प्यूटर, सीसीटीवी कैमरा, वाई फाई सुविधा खेलकूद संसाधन गुणवत्तायुक्त भवन, प्राकृतिक हरियाली आदि विशेषताओं से परिपूर्ण इस स्कूल जहाँ पर प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक शाला लगती है गौरतलब है कि यह स्कूल सरकारी है परंतु संसाधनों और गुणवत्ता के मामले मे नीजी स्कूल को भी पीछे छोर चुका है । जो भी अधिकारी इस स्कूल के निरीक्षण या आयोजित कार्यक्रम मे पहुचते है तो सराहना किये बगैर नही रह सकते। यहां तक कि बलौदाबाजार भाटापारा के पूर्व कलेक्टर रजत बंसल ने इस स्कूल को आदर्श माँडल मानकर अन्य सरकारी स्कूलों को भी इसी तरह प्रेरित किये जाने की बात कही। साथ ही जिला पंचायत सीओ जिला एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियो ने भी इस स्कूल की सराहना की है। गौरतलब है कियह ग्राम क्षेत्र के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा का आदर्श गोद ग्राम है।

वीओ- स्कूल मे एक समय दो सालों के अंतराल मे जो भी शिक्षक सेवानिवृत्त हुये उनकी पूर्ति स्थायी शिक्षक के रुप मे नही हुआ, परंतु स्कूली छात्र छात्राओं को उक्त प्रभाव से बचाने हेतु ग्राम पंचायत ने स्थानीय मद से 4 संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की है जिससे पढाई की व्यवस्था सुचारू रुप से संचालित हो रही है। आदर्श ग्राम पंचायत गुडेलिया के स्कूल मे छात्र छात्राओं की दर्ज संख्या प्राथमिक शाला अंतर्गत 123 दर्ज संख्या है जिसमें बालक 58 और बालिका 65 है। वही पूर्व माध्यमिक शाला में 98 बच्चे अध्ययनरत है, जिसमें बलिका 55 और 43 बालक है। गौरतलब है की स्थानीय पंचायत मद से कार्यरत 4 संविदा टीचर है ।जो स्थानीय गुडेलिया ग्राम से ही पढे लिखे है और अपने ज्ञान की रोशनी आने वाले नौनिहालों के लिये फैला है है, जिस पर उनके सेवा से जुडे मन के भाव जानने पर संविदा शिक्षक पार्वती ध्रुव जो कि ग्रेजुएशन डिप्लोमा आईटीआई है जो कि चौथी और पाँचवी क्लास को पढाती है। उन्होंने पंचायत का धन्यवाद किया जो कि छात्र छात्राओं को पढाने का सुअवसर प्रदान किया संविदा प्रमिला यादव ने बताया कि वह ग्रेजुएशन कम्प्यूटर आईटीआई पढी हुई है और स्थानीय पंचायत मद के सहयोग से 6 से 8वीं क्लास तक पढाई की सेवा दे रही है उन्होंने कहा की जो स्थानीय पंचायत प्रशासन अवसर दिया वह ज्ञान अब गाँव के बच्चों को बाटनें मे गौरव महसूस होता है। संविदा शिक्षक हेमन ध्रुव ने बताया कि वह एम. ए. की हुई है और पिछले 2 सालों से यह अपनी सेवा दे रही है उन्होंने कहा की हम बेरोजगार थे परंतु पंचायत के द्वारा यह अवसर प्राप्त हुआ जिसके लिये पंचायत को धन्यवाद ज्ञापित करते है।

संविदा शिक्षक गोपाल साहू एम. ए. हिन्दी डीसीए कम्प्यूटर शिक्षा सेवा से जुडा कार्य है यह अवसर प्राप्त होना हमारा सौभाग्य है वही कक्षा आठवीं की छात्रा महक से पूछने पर स्कूल के सभी प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों पर हर्ष जताया अपने स्कूल को अपेक्षाकृत उत्कृष्ट स्कूल बताया।

ग्राम का स्कूल और यहाँ के बच्चो को प्राइवेट स्कूल से भी अच्छी सुविधाय मिले इसके लिए हम लोग कार्य कर रहे है हमने बच्चों को पूर्ण ड्रेस, जुता, मोज़ा, टाई, आईडी कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई, इंग्लिश और कंप्यूटर के क्षेत्र में भी अच्छे से अच्छे कार्य कर रहे है ताकि सभी बच्चे आगे अपना भविष्य अच्छा बना सके।पंचायत के माध्यम से ग्राम के पढ़े लिखे 4 टीचरों को सविंदा नियुक्त किए है जिससे पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही है।

संकुल समंवयक होने के नाते 6 से 7 स्कूलों के शिक्षा से जुडे सम्पूर्ण गतिविधियों की निगरानी और जवाबदारी होती है ग्राम पंचायत गुडेलिया जिले का सर्वसुविधायुक्त स्कूल है वही शिक्षकों के अभाव को भी पंचायत स्तर पर शिक्षक नियुक्त कर पढाई जा रही है वही 6 अगस्त को मैगा पालक बैठक होना है जहाँ ग्राम पंचायत गुडेलिया को चुयनित किया गया है जिसमे पूरे संकुल केन्द्र से जुडे 1150 पालक आमंत्रित है वही स्थायी टीचरों मे लक्ष्मण सिंह ध्रव एवं कल्याणी वर्मा ने कहा कि स्कूल के समस्त गतिविधियों के कुशल संचालन हेतु ग्राम पंचायत के सरपंच लोकेश ध्रुव और उप सरपंच संकेत अग्रवाल से भरपुर सहयोग मिलता है पंचायत से नियुक्त टीचर का कार्य भी अच्छा है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles