Homeहमर बिलासपुरसड़क निर्माण की लेट लतीफी का खामियाजा भुगत रहे बिलासपुरवासी, 4 महीने...

सड़क निर्माण की लेट लतीफी का खामियाजा भुगत रहे बिलासपुरवासी, 4 महीने पहले सड़क निर्माण के लिए दुकानों और मकानों पर चलाया था बुलडोजर।

ग्राम पंचायत से अब नगर निगम का हिस्सा बन गया मंगल समस्याओं से जूझ रहा है। यहां सबसे बड़ी दिक्कत सड़क की नजर आ रही है। सड़क चौड़ीकरण के लिए आजाद चौक मंगला में 4 माह पहले दुकानों एवं मकान पर बुलडोजर चला था। इसके बाद भी सड़क निर्माण की लेट लतीफी का खामियाजा अब यहां के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सैकड़ो गड्ढो में यहां लोग रोजाना हिचकोले खाते गुजरते हैं। सिर्फ दिखावे के लिए यहां दो बार मामूली रिपेयरिंग किया गया। बरसात के आते ही स्थिति और बदतर हो गई। आसपास के व्यापारियों ने बताया कि रोजाना यहां पर दुर्घटना होना आम सा हो गया है। रोज एक ऑटो इस गड्ढे का शिकार होकर पलटती है। कई बार महिलाएं भी स्कूटी अनियंत्रित होने की वजह से गिर चुकी है। बावजूद इसके इस सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है।

रहवासियों ने बताया कि नगर निगम में शामिल होने के बाद मंगला के विकास की उम्मीद नजर आ रही थी। 5 साल बीतने के बाद भी यहां की जनता सड़क और विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। यहां से छोटे-छोटे बच्चे रोजाना स्कूल के लिए ऑटो में आना जाना करते हैं। उन्हें भी सड़क पर गड्ढे के कारण हिचकोले खाते सफर करना पड़ता है। लगभग 1 किलोमीटर तक पूरी तरह सड़क खराब है। यहां की समस्या से कई बार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है। बावजूद इसके मंगला की स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments