विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला आदिवासी समाज का मुख्य आयोजन लखीराम ऑडिटोरियम में हुआ, शुक्रवार को आदिवासी समाज ने रैली निकालकर समाज की एकता का परिचय दिया, उसके बाद ऑडिटोरियम में रैली समाप्त हुई यहां सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामदयाल उइके विशेष रूप से मौजूद रहे। समाज के पदाधिकारियो ने कहा कि समाज को एकजुट करने प्रयास किया जा रहा है बिलासपुर प्रेम भाव का शहर है विश्व बंधुत्व को बढ़ाने संदेश दिया गया है, यह आयोजन हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है।





