सोशल मीडिया में बनी महिला मित्र से मिलने के लिए; पैसों की कमी से खुद को अपहरण कराकर सगे चाचा से फिरौती की मांग करने वाला आरोपी दोस्त अजय गिरफ्तार।

पैसे के चक्कर में खुद की अपहरण की साजिश रच कर अपने ही सगे चाचा से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला काफी चौकाने वाला है। दरअसल अपने अपहरण की झूठी कहानी रचकर फिरौती मांगने वाले युवक का नाम निर्मल पटेल है, जो की रायगढ़ का रहने वाला है और रायगढ़ में ही जिंदल फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार की शाम वह सोशल मीडिया के जरिए बनी महिला दोस्त से मिलने रायगढ़ से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इस दौरान उसे पैसों की जरुरत पड़ी तब उसने बड़े ही चालाकी से खुद के किडनैपिंग की साजिश रचते हुए अपने दोस्त अजय के साथ मिलकर अपने चाचा से फिरौती मांगने की योजना बनाई। निर्मल ने अपने दोस्त अजय से कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए अपने चाचा को फोन करवा कर कहा कि उसे चार-पांच लोगों ने किडनैप कर लिया है और उसे छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये मांग रहे है।

निर्मल के अपहरण की बात सुनकर उसके परिवार के लोग घबरा गए और रायगढ़ से तुरंत बिलासपुर के तोरवा थाना पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच में जब पुलिस को सच्चाई का पता चला तो वे भी चौंक गए। असल में पुलिस जांच में पता चला कि यह अपहरण की कहानी पूरी तरह से झूठी है। निर्मल ने अपने चाचा से पैसे ऐंठने के लिए ऐसा कारनामा किया। पुलिस ने निर्मल के दोस्त अजय को रायगढ़ से हिरासत में ले लिया है और निर्मल की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल निर्मल के पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles