कार में स्टंट दिखाते हुडदंग चढ़े पुलिस के हत्थे, BNSS के तहत मामला हुआ दर्ज।

कार में स्टंट दिखाते हुए हुड़दंग करने वाले आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने पकड़ लिया है। दरअसल एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था जिसमें युवक और युवती कार की खिड़की से लटकते और सनरूफ खोलकर मस्ती करते दिखाई पड़ रहे थे। कार शहर की सड़कों पर फर्राटा भर रही थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे गांधी चौक से जगमाल चौक की और क्रेटा कार क्रमांक सीजी 10 बीके 3149 में युवक और युवती मस्ती करते हुए कानून तोड़ रहे थे।

आईटीएमएस कैमरे में उनकी यह हरकत कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को ढूंढ निकाला। खतरनाक ढंग से और तेज गति से कार चलाने, साथ ही स्टंट करते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और आरोपियों से ₹3000 जुर्माना वसूला गया। साथ ही उनके ऊपर BNSS की धारा 126,135, 3 के तहत भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, साथ सभी को दोबारा इस तरह की गलती नहीं करने की चेतावनी दी गई है। इस मामले में पुलिस ने मस्तूरी चौहा धामा निवासी जसपाल सिंह धीरही, देवरी खुर्द तोरवा निवासी शिवेश सिंह और सिरगिट्टी निवासी प्रियांशु बकसेल पर कार्यवाही की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles