स्वयं की अपहरण की झूठी साजिश कर सगे चाचा से फिरौती मांगने वाला आरोपी सहित उसके दोस्त गिरफ्तार।

गलत ढंग से धन अर्जन के प्रयास में में खुद की अपहरण की साजिश रच कर अपने ही सगे चाचा से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी और उसके दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला काफी चौकाने वाला है। अपने अपहरण की झूठी कहानी रचकर फिरौती मांगने वाले युवक का नाम निर्मल पटेल है, जो की रायगढ़ का रहने वाला है और रायगढ़ में ही जिंदल फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार की शाम वह सोशल मीडिया के जरिए बनी महिला दोस्त से मिलने रायगढ़ से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था।इस दौरान उसे पैसों की जरुरत पड़ी। तब उसने बड़े ही चालाकी से खुद के किडनैपिंग की साजिश रचते हुए अपने दोस्त अजय और राकेश बाघ के साथ मिलकर अपने चाचा से फिरौती मांगने की योजना बनाई।

निर्मल ने अपने दोस्त अजय से कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए अपने चाचा को फोन करवा कर कहा कि उसे चार-पांच लोगों ने किडनैप कर लिया है और उसे छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये मांग रहे है। निर्मल के अपहरण की बात सुनकर उसके परिवार के लोग घबरा गए और रायगढ़ से तुरंत बिलासपुर के तोरवा थाना पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच में जब पुलिस को सच्चाई का पता चला, तो वे भी चौंक गए। असल में पुलिस जांच में पता चला कि यह अपहरण की कहानी पूरी तरह से झूठी है। निर्मल ने अपने चाचा से पैसे ऐंठने के लिए यह योजना बनाई थी। पुलिस ने निर्मल पटेल और उसके दोस्त अजय तथा राकेश बाघ को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles