Homeहमर बिलासपुरनाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और शारीरिक शोषण करने के...

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और शारीरिक शोषण करने के जुर्म में आरोपी गिरफ्तार।

9 अप्रैल 2023 की रात रिस्दा मस्तूरी में रहने वाले ग्रामीण की नाबालिग बेटी मवेशियों को बांधने के बहाने अपने कथित प्रेमी के साथ भाग गई। पता चला कि शादी का झांसा देकर उसे रिस्दा मस्तूरी निवासी अमित कुमार केवट अपने साथ भगा कर ले गया था। मुखबीर की सूचना के बाद पुलिस ने किशोरी को ग्राम मटिया चकरभाठा से बरामद किया तो पता चला कि अमित कुमार केवट ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। इसलिए पुलिस ने अमित केवट के खिलाफ अपहरण और बलात्कार के साथ पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया लेकिन आरोपी फरार हो गया। साल भर बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी अमित केवट सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई अटल आवास में छुपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments