Homeहमर बिलासपुरसीपत क्षेत्र के नहर में मिली एक अज्ञात युवक की लाश, पुलिस...

सीपत क्षेत्र के नहर में मिली एक अज्ञात युवक की लाश, पुलिस ने लाश को शिनाख्त कर जांच कार्यवाही में जुटी।

सीपत क्षेत्र में नहर में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है जो पानी में औंधे मुंह पड़ी हुई थी, जिसकी सूचना पर सीपत पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है। सीपत एनटीपीसी मटेरियल गेट के पास से गुजरी खारंग जलाशय के नहर के नीचे ग्रामीणों ने सोमवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी लाश नहर के पानी में औधे मुंह के बल पड़ी हुई थी। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने सीपत पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और लाश की शिनाख्त के लिये आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ में जुट गयी। मौके पर शिनाख्त ना होने पर अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचूरी भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा किया जायेगा। फ़िलहाल सीपत पुलिस शिनाख्ती के साथ आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments