Homeहमर बिलासपुरतालापारा में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के इल्जाम...

तालापारा में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के इल्जाम में पुलिस ने किया राहुल को गिरफ्तार।

सिविल लाइन थाना अंतर्गत फिर से एक चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें तालापारा इलाके में आदिल खान पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। वही गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने भी तिफरा निवासी हमलावर राहुल मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिल रही है कि थाना सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़ा चाकू बाज राहुल मरकाम के द्वारा थाना सिरगिट्टी अंतर्गत भी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में भी राहुल मरकाम लगातार सिरगिट्टी पुलिस के साथ चोर पुलिस का खेल-खेल रहा था इस बीच वह इस वारदात के कारण सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments