Homeहमर बिलासपुरगायत्री मंदिर चौक स्थित मीनाक्षी मेडिकल स्टोर में मिली अवैध नशीली दवाइयां,...

गायत्री मंदिर चौक स्थित मीनाक्षी मेडिकल स्टोर में मिली अवैध नशीली दवाइयां, संचालक गिरफ्तार।

बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाई। पुलिस को लंबे वक्त से सूचना मिल रही थी कि तारबाहर क्षेत्र में मौजूद कुछ मेडिकल स्टोर में नशे का कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद सीएसपी सिविल लाइन उमेश गुप्ता, सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर सुनील पांडा और सोनम जैन, तारबाहर थाना प्रभारी गोपाल सतपति के साथ टीम बनाकर मोहन मेडिकल स्टोर गायत्री नगर चौक और तिवारी मेडिकल तार बाहर में छापा मारा तो पता चला कि मेडिकल स्टोर में बिना रिकॉर्ड और बिना प्रिस्क्रिप्शन के H1 की दवाइयां जो कि नशीली दवाइयां की श्रेणी में है उन्हें बेचा जा रहा था।

पुलिस ने पंचनामा कर इन दुकानों के मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की है,तो वही तारबाहर पुलिस ने नशीली दवाइयां बेचने वाले मीनाक्षी मेडिकल स्टोर के संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गायत्री मंदिर चौक के पास स्थित मीनाक्षी मेडिकल स्टोर के संचालक खुशी चंद्र गुप्ता अपने मेडिकल स्टोर में अवैध नशीली दवाइयां रखकर बेच रहा था, जिसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments