Homeहमर बिलासपुरभारतीय जनता पार्टी द्वारा दूसरे दिन बेलतरा क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा,...

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दूसरे दिन बेलतरा क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा, स्थानीय नेताओं के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी हुए शामिल।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दूसरे दिन बेलतरा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय नेताओं के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया।

हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत विधानसभा बेलतरा में सरस्वती शिशु मंदिर राजकिशोर नगर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में स्काउट गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना, वन्देमातरम संस्था, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक एवम भाजपा के विभिन्न मोर्चा के सदस्यों ने बड़ी संख्या में शोभायात्रा में भाग लिया। हाथों में तिरंगा झण्डा फहराते हुए एक ड्रेस कोड के साथ रैली सरस्वती स्कूल से निकल कर शक्ति चौक राजकिशोर नगर हनुमान चौक अपोलो हॉस्पिटल रोड, भारत माता चौक अमरैया चौक शनिचरी रपटा चौक रामायण चौक चांटीडीह अशोक नगर चौक होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर अशोक नगर में लगभग सात किलोमीटर नौ वार्डो की परिक्रमा करते हुए पहुंची, जिसमे उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी सम्मिलित हुए।

यात्रा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह तिरंगा यात्रा देश के उन शहीदों को समर्पित है जिन्होंने देश की खातिर अपनी जवानी और जीवन कुर्बान कर दिया। यह आजादी भारत माता के सपूतों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर हमे दी है। हमे याद रखना चाहिए कि कितनी माताओं और बहनों ने आजादी के खातिर अपना सुहाग को न्योछावर कर दिया। आज उनके बलिदानों को त्याग और तपस्या को याद करने का समय है। हमारे भीतर देशभक्ति का जज्बा पैदा हो। इसी सोच को लेकर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान का सूत्रपात किया है।

विधायक सुशांत शुक्ला ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि हम आजाद भारत में जन्म लिए। गुलामी की विभीषिकाओं को कभी हमने महसूस नहीं किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आए, जिनका उत्साह देखते ही बन रहा था।

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, ताकि देशवासियों के मन में देश प्रेम की भावना जागृत की जा सके साथ ही भारत के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध वर्तमान को लेकर हर भारतीय स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर सके। रैली में शामिल 100 मी लंबा झंडा आकर्षण का केंद्र रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments