Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर बुधवार को निकाली गई तिरंगा...

बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर बुधवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ता भी रहे नदारद।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, यात्रा को लेकर जनता में भी जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है, इसी की देखा देखी कांग्रेस भी कर रही है बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकाली गई, भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, बड़ी भीड़ जुट रही है। जबकि कांग्रेस के तिरंगा यात्रा में आम जनता तो छोड़िए कांग्रेस के कार्यकर्ता भी गिने-चुने ही नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस तिरंगा यात्रा की तस्वीरें..

इससे साफ जाहिर है कि देखा देखी की गई इस यात्रा को लेकर ना ही जनता में और न ही कांग्रेसियों में कोई रुचि है, गांधी चौक से शुरू रैली में कार्यकर्ताओं में किसी प्रकार का उत्साह नजर नहीं आया और ना ही किसी प्रकार के नारे भी लगाए जा रहे थे जबकि एक दिन पहले यानी मंगलवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा में बड़ा उत्साह दिखाई दिया आप तस्वीर में देख सकते हैं जनता की सहभागिता और समर्थन भरपूर मिल रहा है वही कांग्रेस की रैली देखकर लग रहा था कि निर्देश का पालन करने की केवल औपचारिकता निभाई जा रही है।

बीजेपी तिरंगा यात्रा की तस्वीरें..
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments