बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के निर्देश पर थाना सिविल लाइन से निकाली गई तिरंगा यात्रा।

बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के निर्देश पर थाना सिविल लाइन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले बिलासपुर शहर में हर तरफ हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस कर्मी भी नजर आए।

इसके साथ ही शहर के नागरिक भी इस रैली का हिस्सा बने। तिरंगा रैली में वंदे मातरम का नारा लगाते हुए उत्साह मनाया। तिरंगा यात्रा का थाना सिविल लाइन से जेल रोड, बृहस्पति बाजार, देवकीनंदन चौक, सदर बाजार, गोल बाजार, कोतवाली चौक, गांधी चौक, शिव टॉकीज चौक, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक होते हुए वापस थाना सिविल लाइन में समापन हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles