Homeहमर बिलासपुरशासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय में बुधवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर...

शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय में बुधवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्राओं ने प्राचार्य का किया घेराव।

सिविल लाइन रोड स्थित शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय में बुधवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर यहां की छात्राओं ने प्राचार्य का घेराव कर दिया। इन छात्राओ की प्रमुख मांगों में जहां परीक्षा परिणाम में विलंब से आना प्रमुख रहा तो वही महाविद्यालय में असामाजिक तत्वों की मौजूदगी को लेकर भी छात्राओं ने प्राचार्य के सामने अपनी बातें रखी, इस दौरान परीक्षा में होने वाले विलंब और क्लासेस नहीं लगने की शिकायत भी छात्राओं के द्वारा प्राचार्य से की गई। खास तौर पर छात्राओं ने महाविद्यालय के परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि महाविद्यालय के द्वारा परीक्षा को लेकर लापरवाही की वजह से छात्राओं को भारी समस्या हो रही है, जिसके कारण उन्हें अपनी शिक्षा में भी दिक्कत आ रही है।

प्राचार्य ने इन सभी समस्याओं का जल्द निराकरण करने का भरोसा छात्राओं को दिलाया है, तो वही महाविद्यालय में असामाजिक तत्वों की समस्या को जल्द दूर करने की बात भी कही गई है जिससे महाविद्यालय में स्वच्छ वातावरण निर्मित हो सके। वही कॉलेज के प्राचार्य ने सारी शिकायतों को सिरे से नकार दिया। छात्र संघ का कहना है कि कालेज प्रबंधन छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। गार्ड की व्यवस्था नहीं होने से सामाजिक तत्व कॉलेज में घुस जाते हैं, इसके अलावा कई समस्याएं हैं जिस ओर कॉलेज प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments