Homeहमर बिलासपुर"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर बिलासपुर ज़ोनल स्टेशन सहित तीनो मंडलो के...

“विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर बिलासपुर ज़ोनल स्टेशन सहित तीनो मंडलो के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर फोटो प्रदर्शन किए।

बुधवार को पूरे देश में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया। विभाजन के दौरान देश में जान गंवाने वाले लोगों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ये दिन सुनिश्चित किया गया है। इस बीच पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी है। रेलवे की ओर से सोमवार को स्टेशन पर विभाजन विभीषिका पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई।

बिलासपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि रेलवे की ओर से 14 अगस्त को संघर्षों एवं बलिदान की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर ज़ोनल स्टेशन सहित तीनो मंडलो के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके साथ ही नुक्कड नाटक के जरिये आमजनों को विभाजन दिवस के बारे में जानकारी भी दी गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments