Homeहमर बिलासपुरस्मृति दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को रिवर व्यू बिलासपुर में...

स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को रिवर व्यू बिलासपुर में विभीषिका में त्रासदी झेलने वालों की फ़ोटो प्रदर्शनी कर अखंड भारत का संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

14 अगस्त 1947 को भारत का विभाजन हुआ, इसलिए इसे प्रत्येक वर्ष स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर रिवर व्यू बिलासपुर में विभीषिका में त्रासदी झेलने वालों की फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई गई, इसी स्थान पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला इकाई द्वारा अखंड भारत का संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारत को पुनः अखंड बनाने संकल्प लिया गया।

1947 से पहले भारत अखंड हुआ करता था। धीरे-धीरे धर्म के आधार पर भारत का विभाजन होता चला गया, इसी को याद करते हुए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला इकाई द्वारा अखंड भारत का संकल्प कार्यक्रम का आयोजन रीवर व्यू में किया गया। इसमें दल के पदाधिकारियो ने बताया कि जिस तरह भारत 1947 से पहले अखंड था उसी तरह फिर से अखंड भारत का निर्माण करना है क्योंकि वर्तमान में जिस तरह की गतिविधियां हो रही है उससे भारत का पुनः विभाजन की आशंका दिखाई जा रही है इसे रोकना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। पुनः अखंड भारत बनाने अखंड भारत का संकल्प लिया गया।

विभाजन की त्रासदी में लाखो लोगों की जान गई। त्रासदी में अनेक भारतीय मारे गए। उन शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि के लिए प्रदर्शनी लगाया गया। इस मौके पर मशाल जलाया गया और हाथों में तिरंगा लिए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचे और एक-एक फोटो को देखकर उस दिन की त्रासदी को याद किया साथ ही शहीदो को नमन किया।

चित्र में सीमा के उस पार के लोगों और भारत के इस पार के लोगों का दर्द बयां किया गया, प्रदर्शनी में 1947 की घटनाओं का चित्रण फोटो के जरिए किया गया, कि किस तरह लोग ट्रेनों में चढ़कर भारत पहुंचे और वही ट्रेनों, सड़कों में भूखे प्यासे भटकते नजर आए।भारत विभाजन को ऐतिहासिक दुर्भाग्यपूर्ण घटना माना गया है ऐसी घटना इतिहास में एक काला अध्याय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments