Homeहमर बिलासपुरस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जोनल मुख्यालय में जोनल महाप्रबंधक नीनू इटीयेरा...

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जोनल मुख्यालय में जोनल महाप्रबंधक नीनू इटीयेरा ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी के बाद डॉग स्क्वायड का हुआ साहसिक प्रदर्शन।

देश की आजादी की 78 वी वर्षगांठ का जश्न देशभर के साथ बिलासपुर के सभी शासकीय कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर जोनल मुख्यालय में जोनल महाप्रबंधक नीनू इटीयेरा ने ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी के बाद डॉग स्क्वायड का साहसिक प्रदर्शन किया गया।

जोनल मुख्यालय में महाप्रबंधक द्वारा ध्वजारहण कर 78वीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई, इसके बाद जोनल महाप्रबंधक ने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। इस मौके पर जोनल महाप्रबंधक ने जोनल रेलवे की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी है। जिसमें भारतीय रेल की भी अहम भूमिका रही है।

वही एसईसीआर भी देश की प्रगति में बड़ी भूमिका निभा रहा हे। जिसमे पिछले साल के माल लदान के लक्ष्य 236 मिलियन टन को पूर्ण किया गया तो वही इस वित्त वर्ष में जोनल रेलवे को 260 मिलियन टन का जो लक्ष्य मिला हे। उसे भी पूर्ण करने की ओर अग्रसर हैं।इसके साथ ही जोनल महाप्रबंधक ने स्टेशनों के विकास और सुरक्षा के साथ रेल लाइन विस्तार और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

आजादी के अमृत महोत्सव पर महाप्रबंधक ने आसमान में शांति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े तो वही आरपीएफ के द्वारा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमो में शामिल होने वाले स्कूल और आरपीएफ को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया, इस दौरान डॉग शो का आयोजन किया गया, जिसमें स्वान द्वारा विस्फोटक पदार्थ की खोज कर सबको आचर्यचकित कर दिया, तो वही फायर रिंग से जंप करते हुए डॉग को देखकर सभी ने तालियां बजाई, डॉग के साहसिक प्रदर्शन में बॉक्स में रखे आरडीएक्स की खोज कर बता दिया कि रेलवे सुरक्षा बल लोगों की सुरक्षा में मुस्तैद रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments