Homeहमर बिलासपुरथाना सरकंडा अंतर्गत अरविंद नगर के एक बंद मकान में महिला की...

थाना सरकंडा अंतर्गत अरविंद नगर के एक बंद मकान में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।

थाना सरकंडा अंतर्गत अरविंद नगर के एक बंद मकान में एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आसपास के लोगों को जब तेज दुर्गंध आई तो इसकी सूचना क्षेत्र वासियों ने सरकंडा पुलिस को दी। इसके बाद मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस ने घर पर देखा तो एक महिला औंधे मुँह पड़ी हुई थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अरविंद नगर के एक बंद मकान से तेज दुर्गंध आ रही है।

जब पुलिस पहुंची तो देखा कि वहां एक बंद घर में मृतका महिला शिव कुमारी औंधे मुँह पड़ी हुई है और घर पर कोई भी मौजूद नहीं है।पुलिस ने प्रथम दृष्टिया माना की महिला की लाश तीन से चार दिन पुरानी है।पुलिस को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला सीढ़ी से उतर रही थी और उसका अचानक पैर फिसल होगा और वह मुंह और सर के बल औंधे मुँह नीचे गिर गई। इस वजह से भी महिला की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए शव सिम्स भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments