कॉल कर रिटायर्ड शिक्षक को मैक्स लाईफ इंश्योरेंस में जमा राशि में ब्याज के तौर पर अधिक लाभ दिलाने के नाम पर 80 लाख रुपए की ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय शातिर ठग को बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस नें बिहार जिला जमुई से गिरफ़्तार किया है।

पकड़े गये आरोपी गणेश कुमार मण्डल और चिंटू यादव नें मंगला निवासी विरेन्द्र कुमार देवांगन को विभिन्न नामो से कॉल कर मैक्स लाईफ इंश्योरेंस में जमा राशि में ब्याज के तौर पर अधिक लाभ दिलाने के नाम पर झांसे मे लिया और अलग अलग कई किश्तो मे कुल 79 लाख 85 हजार 912 रुपये की राशि विभिन्न खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।


मामले की शिकायत बिलासपुर रेंज साइबर थाना में दर्ज होने के बाद विशेष टीम बनाई गयी, लोकेशन और खाता के आधार पर पुलिस नें दोनों आरोपियों को बिहार के जुमुई से गिरफ़्तार किया, जो लोगो को अपने अन्य साथियों के के माध्यम से लाईफ इंश्योंरेंस में जमा राशि पर अधिक लाभ दिलाने का झांसा देते थे, आरोपियो द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि इनके द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाकर उसमें एटीएम कार्ड इश्यू कराकर विभिन्न लोगो के नाम से फर्जी सीम कार्ड खरीदकर ठगी की रकम को विभिन्न बैंक खातो में जमा करवाया जाता था, और फर्जी सीम और एटीएम के माध्यम से ठगी की रकम का आहरण किया जाता था।





