कोलकाता आर जी कर अस्पताल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की जघन्य हत्या पर उन्हें लगातार श्रद्धांजलि दी जा रही है। इधर मामले की परते धीरे-धीरे उतर रही है। बताया जा रहा है कि यह केवल रेप मर्डर भर नहीं है। इसके पीछे गहरी साजिश है। आर जी कर मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से ड्रग और सेक्स रैकेट चल रहा था। अस्पताल मानव अंगों की तस्करी का अड्डा बन चुका था और महिला रेजिडेंट डॉक्टर इसका खुलासा करने वाली थी, इसलिए साजिश पूर्वक उनकी हत्या की गई, जिसमें अस्पताल के ही कुछ डॉक्टर और राजनीतिक क्षेत्र के लोग शामिल है, जिन्हें बचाने के लिए राज्य सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

इसे ले कर देश भर में आक्रोश देखा जा रहा है। रविवार शाम को वंदे मातरम संगठन ने अरपा रिवर व्यू पर मोमबत्ती जलाकर अभया को श्रद्धांजलि दी और उनके दोषियों के लिए फांसी की मांग की। इस अवसर पर वंदे मातरम संगठन के साथ बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और चिकित्सा जगत के लोग मौजूद थे।



