Homeहमर बिलासपुरमोपका स्थित एवन होटल में दो पक्षों के बीच हुई हाथापाई, पूरा...

मोपका स्थित एवन होटल में दो पक्षों के बीच हुई हाथापाई, पूरा मामला सीसीटीवी में कैद।

मोपका स्थिति एवन होटल में ग्राहक बनकर पहुंचे दो मुहानी क्षेत्र के दीपक बंजारे ने हंगामा किया। शनिवार रात को दीपक बंजारे हंगामा करने लगा तो होटल के कर्मचारियों ने विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि होटल में युवक द्वारा हंगामा करने से वहां मौजूद अन्य कस्टमर प्रभावित हुए और घबराकर वे भागने लगे। घटना के बाद दोनों ही पक्ष सरकंडा थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments