नया शिक्षा सत्र शुरू हुए 3 माह बीत गए हैं। उसके बावजूद भी कुछ स्कूलों में अब तक सुविधाओ का आभाव बना हुआ है। चिंगराजपारा के स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे डर के साए में जी रहे हैं, उनका कहना है कि यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है, दिन में भी आसामाजिक तत्वों का डेरा रहता है जिससे उन्हें डर लगा रहता है।

इसकी शिकायत उन्होंने प्रधान पाठक से भी किया है लेकिन आज तक सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किया गए।स्कूल का मुख्य गेट हमेशा खुला रहता है, जिससे मवेशी शराबी नशेड़ी अंदर प्रवेश कर जाते हैं और माहौल खराब करते हैं। छात्राओं ने मांग किया है कि जल्द ही यहां सुरक्षा व्यवस्था हो ताकि वे अपने पढ़ाई सुचारू रूप से कर बिना डर के कर सके।



