Homeहमर बिलासपुरकलेक्टर अवनीश शरण ने मंगलवार को मंथन कक्ष में बैठक लेकर पीडीएस,...

कलेक्टर अवनीश शरण ने मंगलवार को मंथन कक्ष में बैठक लेकर पीडीएस, लंबित मामलों और योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि पीडीएस का चावल खरीदने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार चावल बेचने वालो का भी राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा। कलेक्टर ने इस आशय के आदेश मंगलवार को टीएल की बैठक में दिए। उन्होंने बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर और झोलाछाप डॉक्टरों पर भी लगातार कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने टीएल बैठक में लंबित मामले और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की।

जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पीएम जनमन योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है इसके लिए अभियान चलाकर पीवीटीजी के हितग्राहियों को सेचुरेशन लेवल हासिल करने तक लाभान्वित किया जाए। इसके लिए 23 अगस्त से 15 दिन का विशेष अभियान चलाने उन्होंने कहा। उन्होंने फोटो युक्त मतदाता सूची के लिए मंगलवार से शुरू हुए डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता से करने कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments